Press "Enter" to skip to content

रक्षा बंधन मनाने घर का ताला लगाकर गया परिवार, उधर चोरों ने उड़ा दिया घर का माल | Pichore News

शिवपुरी। पिछोर थाना क्षेत्र के तहत आने वाली दमानजू कॉलोनी में चोरों ने एक सूने घर में सेंध लगा दी। चोर यहां से बाइक सहित सोना-चांदी के आभूशण चुराकर ले गए। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। 
अशाोक पुत्र मोहनलाल प्रजापति निवासी दीमानजू कॉलोनी पिछोर बीते रोज रक्षाबंधन का पर्व मनाने परिवार सहित गांव गए हुए थे। इसी दोरान चोरों ने उनके घर को निशाना बनाया और सोने-चांदी के आभूषण चोरी किए। इसके बाद चोरों ने भागने के लिए घर में रखी बाइक भी चुरा ली। कुल चोरी गए सामान की कीमत 70 हजार रुपए बताई जा रही है। जब अशोक को चोरी की घटना के बारे में पता चला तो वह अपने घर आए और मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का मौका-मुआयना कर मामलेे में केस दर्ज किया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!