
पिछोर। आज हिन्दू युवा वाहिनी के संस्थापक व विश्व हिंदू महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तरप्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का जन्मदिवस हिन्दू युवा वाहिनी पिछोर द्वारा बृक्षारोपण करके मनाया गया ।जिसमें वाहिनी के कार्यवाहक अध्यक्ष दीपक पाल जी ने कहा कि आज का दिन बहुत खास क्योंकि आज ही विश्व पर्यावरण दिवस और आज ही परम् पूजनीय योगी आदित्यनाथ जी का भी जन्मदिवस है वह हमेशा से कहते आये है कि हिन्दू एक पेड़ की तरह ही है जो हमेशा सबको खुशहाली ही बांटता है। इस मौके पर नगर उपाध्यक्ष दीपांशु पाठक,ज्ञानेश भट्ट संयोजक, भोला भट्ट नगर मंत्री, सत्यम शर्मा, संजू विश्वकर्मा, राहुल जाटव, रवि कुशवाह, सुनील कुशवाह, विनय भदौरिया, आदर्श सोनी, हर्ष पाठक व अन्य सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।






Be First to Comment