
हल्दी चढ़े दूल्हा अच्छेलाल बंशकार ने ग्राम पंचायत विलरई के पोलिंग बूथ क्रमांक 39 पर किया मतदान
दूल्हा बोला पहले मतदान फिर शादी
पिछोर हिम्मतपुर। पिछोर विधानसभा के अंतर्गत लगने वाली ग्राम पंचायत विलरई में आज सुबह 9:00 बजे हल्दी चढ़े दूल्हा अच्छेलाल पुत्र जगदीश बंशकार निवासी विलरई मजरा भगा ने अपने पोलिंग बूथ क्रमांक 39 विलरई पर मतदान किया जब हल्दी चढ़े दूल्हा अच्छेलाल बंशकार से पूछा गया कि आज आप की शादी थी आपके घर रिश्तेदार भी हैं और जिस व्यक्ति की शादी होती है उसे इतनी खुशी होती है कि सब कुछ भूल जाता है लेकिन फिर भी आपको मतदान करने की जज्बा चेस्ठा आपके अंदर थी तब दूल्हा ने जवाब दिया की शादी बाद में है पहले मतदान करना जरूरी है लोकतंत्र के मजबूती के लिए मतदान जरूरी है।






Be First to Comment