Press "Enter" to skip to content

गहने ठगे जाने से व्यथित महिला रस्सी गले में बांधकर कुएं में कूंदी, मौत | Pichore News


शिवपुरी। पिछोर के कुंदनपुर में एक विवाहित महिला के साथ दो बदमाशों ने ठगी की घटना को अंजाम दिया और जब पीडि़ता सम्मोहन से बाहर आई तो उसे ठगी की जानकारी लगी तो उसने गहने चले जाने के वियोग में सोमवार के तड़के गले में रस्सी बांधकर कुएं में छलांग लगा दी जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार रश्मि पत्नि संतोष लोधी निवासी पड़तालपुर खनियाधाना अपने मायके कुंदनपुर अपनी बीमार मां से मिलने आई थी। रविवार की दोपहर दो लोग उसके घर पर आए और गहने चमकाने की बात कहकर उससे उसकी पायल मांगी जिसे रश्मि ने दे दिया। बदमाशों ने पायलें साफ कर रश्मि को दी। इसी दौरान उसका पिता हरनाम लोधी वहां पहुंच गया जिसने उसे डांट लगाई। इसके बाद दोनों बदमाश वहां से चले गए। करीब 1 घंटा बाद दोनों वापस लौटकर आए जिन्होंने रश्मि को फिर झांसे में ले लिया। ठगों ने उसका मंगलसूत्र व झुमकी सम्मोहित कर उतरवा लिए। इसके बाद दोनों बदमाश उसके जेवर लेकर भाग गए। जब कुछ समय बाद रश्मि को होश आया तो उसे अपने साथ हुई ठगी की जानकारी लगी। जिससे वह काफी व्यथित हो गई। मृतिका के पिता हरनाम लोधी का कहना है कि उसकी पुत्री को गहने ठगे जाने का इतना गम हुआ और वहीं ससुराल वालों के ताने सुनने की बात सोचकर वह बुरी तरह आहत हो गई और उसने गले में रस्सी बांधकर कुंए में छलांग लगा दी जिस कारण वह पानी तक नहीं पहुंच पाई और रस्सी का फंदा उसके गले में फंस गया जिससे उसकी मौत हो गई। सुबह उसकी लाश कुएं में लटकी मिली। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!