
पिछोर ।मध्यप्रदेश शिवपुरी जिले के पिछोर,मैं मुजफ्फर नगर में अज्ञात बीमारी के चलते हुई बच्चों की मौत की केन्द्रीय दल से जांच एवं बीमार बच्चों की इलाज हेतु समुचित व्यवस्था की मांग को लेकर आज ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण पाराशर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा माहमहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन एसडीएम पिछोर को सौंपकर बिहार के मुजप्फरनगर में अज्ञात बीमारी के चलते 150 से अधिक बच्चों की मौत एवं कई बच्चे अभी भी गंभीर स्थिति में है। केन्द्र सरकार द्वारा अभी तक उक्त बीमारी के परीक्षण हेतु कोई दल नहीं भेजा गया है जिससे बच्चों की मृत्यू की संख्या में लगातार बढोत्तरी होती जा रही है। बिहार के मुजफ्फरनगर में अज्ञात बीमारी के चलते हुई मौतों के कारणों के परीक्षण हेतु केन्द्रीय डाॅक्टरों का विशेषज्ञ दल भेजे जाने एवं बीमार बच्चों के इलाज हेतु समुचित व्यवस्था किए जाने हेतु केन्द्र सरकार को निर्देशित करने की मांग की गई है।
इस अवसर पर ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण पाराशर, मण्डलम अध्यक्ष इमरत आदिवासी, मण्डलम पिछोर कार्यवाहक अध्यक्ष रामकुमार रहोरा, पूर्व सांसद प्रतिनिधि रामकिशोर सोनी, पूर्व सांसद प्रतिनिधि कय्यूम खां, एडवोकेट दुर्गसिंह बुन्देला, एड.कोमल पंसारी, केदार नीखरा आदि लोग उपस्थित रहे।






Be First to Comment