Press "Enter" to skip to content

पिछोर में नालियों में पनप रहें मक्खी मच्छर | PICHORE NEWS

नगर परिषद नहीं कर रही अपने दायित्व का निर्वहन

पिछोर। नगर पिछोर में नालियों में मक्खी मच्छर के लार्वा पनप रहें हैं जिस कारण आए दिन सैकड़ों लोग बीमार हो रहे हैं।बीमारी के कारण अस्पताल भरे पड़े  हैं। नगर में काफी समय से नालियों में कार्बोलिक पाउडर, फिनाइल, मलेरिया ऑयल आदि का छिड़काव नहीं किया जा रहा है जिससे भयंकर बीमारियां पनप रही है। नगर परिषद के अधिकारी इस और कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं नगर परिषद के अधिकारियों की यह लापरवाही अगर इसी प्रकार चलती रही तो संपूर्ण नगर मलेरिया और डेंगू जैसे भयंकर संक्रामक रोगों से ग्रस्त हो जाएगा। नगर के व्यक्तियों के स्वास्थ्य के साथ इस प्रकार का खिलवाड़ नगर परिषद का बेहद निंदनीय है अधिकारियों को और जल्द से जल्द ध्यान देना होगा। यदि इस भीषण समस्या पर ध्यान नही दिया गया तो परिणाम आगामी समय में बहुत ही भयावन होगा।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!