
पिछोर के लोधी छात्रावास में कक्षा 10 और 12 में 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक बाले बच्चों का किया गया सम्मान
कोशिश करने बालो की कभी हार नही होती -लोकेश लिल्हारे
पिछोर के लोधी छात्रावास में हो रहे प्रतिभा सम्मान समारोह में लोकेश लिल्हारे जॉइंट कमिश्नर जी एस टी भोपाल ने बच्चों को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि हम फैल इसलिए नही होते की हमारे पास सुख सुबिधाओं , साधनों की कमी रहती है हम फैल इसलिए होते हैं तो बो है मेहनत क्योंकि हम मेहनत नही करते है उन्होंने कहा मेहनत से हल निकलेगा आज नही तो कल निकलेगा इसलिए हमें अपना लक्ष्य बनाकर मेहनत करनी पड़ेगी और ये मत सोचो कि लोग क्या कहेंगे भीड़ से अलग निकलना ही असली जिंदगी है सोच मत साकार कर तेरी मेहनत का हल निकलेगा आज नहीं तो कल निकलेगा उन्होंने अपनी इक्षा ब्यक्त करते हुए कहा हम हंगामा नहीं चाहते हम तो बस अपने बच्चों का विकास चाहते उन्होंने बच्चों को मार्गदर्शन देते समय बीच बीच मे कहानी कविताओ का प्रयोग किया जिससे बच्चों ने उन्हें बहुत अच्छे से सुना अगले मार्गदर्शक में कु. अंजू लोधी नायब तहसीलदार छतरपुर ने अपने मार्गदर्शन में कहा कि अपने लक्ष्य के प्रति पागल बन जाओ पागल का मतलब पा यानी पाना ग यानी गतिशील ल यानी लक्ष्य मतलब जो अपने लक्ष्य को पाने के लिए गतिशील हो जीत उसकी ही होती है कार्यक्रम में सेकड़ो प्रतिभागियों को सील्ड मेडल और प्रमाणपत्र प्रदान किये गए
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लोकेश लिल्हारे जी (जॉइंट कमिश्नर जी एस टी भोपाल )अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण दादाजी (डी एन टी प्रदेश अध्यक्ष उ प ) विशिष्ट अतिथि कु. अंजू लोधीजी नायब तहसीलदार छतरपुर ,गोविंदसिंह राजपूत निरीक्षक थाना तिहरा ग्वालियर ,मोहनसिंह नरवरिया नेशनल पत्रकार ,रोहित लोधी झाँसी, नरेश सोनी ,नरेंद्र राजपूत,देवेंद्र ,केसी राजपूत इंद्रजीत लोधी, शिरोमण लोधी ,मनीराम लोधी किसान प्रदेश उपाध्यक्ष डी एन टी ,महेंद्र लोधी, शिशुपाल लोधी ,उमेश लोधीपत्रकार ,अशोक राजपूत पत्रकार ,सुजान लोधी ,रवि लोधी रानू राजपूत पत्रकार ,,मीरा लोधी, मुकेश लोधी, मुलायम सिंह लोधी, कुलदीप, रामपाल ,मनीष ,अच्छेलाल लोधी आदि अतिथि व कार्यकर्ताओं के साथ सेकड़ो की संख्या में छात्र छात्राएं एवम समाज के लोग उपस्थित रहे






Be First to Comment