Press "Enter" to skip to content

बड़ी खबर : पूर्व सरपंच ने रंजिश के चलते ठोका फायर, वीडियो वायरल ,बनौटा गांव की घटना, केस दर्ज | Pichore News

पिछोर। थाना क्षेत्र के बनौटा गांव में पूर्व सरपंच और वर्तमान सरपंच के बीच मंगलवार को विवाद हो गया। पुरानी रंजिश के चलते पूर्व सरपंच ने छत पर खड़े होकर फायर कर दिया। बंदूक चलाते हुए पूर्व सरपंच का वीडियो वर्तमान सरपंच ने बना लिया।
जानकारी के अनुसार बनौटा गांव में वर्तमान सरपंच अवधेश लोधी और पूर्व सरपंच बृजमोहन शर्मा के बीच विवाद हो गया। मंगलवार की शाम करीब 5 बजे बृजमोहन बंदूक लेकर अपनी छत पर पहुंचा। सरपंच की ओर बंदूक कर गोली चला ली। हालांकि गोली किसी में नहीं लगी है। वर्तमान सरपंच अवधेश लोधी ने मोबाइल में वीडियो बना लिया है। जो वायरल हो गया है। मामले में पिछोर थाना पुलिस ने आरोपी बृजमोहन शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं मारपीट में दोनों पक्ष से दो से तीन लोग घायल भी हुए हैं।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!