
पिछोर। पिछोर थाना क्षेत्र में दिन दहाड़े एवं देर रात्रि तक हो रहा है काली रेत का काला कारोबार पुलिस के सामने से ही रेत के भरे ट्रैक्टर निकलते हैं परंतु पुलिस वाले मुख दर्शक बनकर देखते रहते हैं सूत्रों की मानें तो यह जानकारी मिलती है की पुलिस प्रशासन की मिलीभगत से पिछोर में लगभग 30 से 40 रेत के ट्रैक्टर चल रहे हैं जो लगभग 8-10 हजार रुपये महीने थाने में देते हैं यह कोई नई बात नहीं है पहले भी कई बार कई आरक्षक द्वारा इस संबंध में पैसे की मांग को लेकर कई वीडियो एवं ऑडियो वायरल हो चुके हैं आरक्षक द्वारा वायरल ऑडियो में कहा जाता हैं कि अगर पैसे नही दोगे तो खाली ट्रेक्टर पर भी कार्यवाही कर दूँगा वीडियो में आरक्षक स्पष्ट रूप से पैसे की मांग रिकॉर्ड हुई है परंतु फिर भी आज तक कोई भी वरिष्ठ अधिकारी कार्यवाही करने की हिम्मत नहीं दिखा पाए हैं।
अधिक जानकारी लेते हुए जब फास्टसमाचार की टीम ने देर रात्रि ट्रैक्टर वालों से पूछा कि आपको यह अवैध कारोबार करने में डर नहीं लगता तो उस पर ट्रैक्टर वाले बोले कि पैसे में बहुत दम है साहब हम पैसे देते हैं तो डर किस बात का और हम पैसे देते हैं इसीलिए तो दिनदहाड़े यह कारोबार करते हैं और पुलिस वालों के सामने से ट्रैक्टर भरे हुए निकालते हैं आखिर क्या कारण है कि पुलिस प्रशासन को सब पता है कि नगर में कितने अवैध ट्रैक्टर चल रहे हैं एवं किस-किस के चल रहे हैं फिर भी कार्रवाई करने के लिए हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं।
पुलिस की गाड़ी और रेत से भरे ट्रैक्टर आये दिन आते हैं आमने सामने
शनिवार की रात करीब 8 बजे जब फास्टसमाचार की टीम को जानकारी लगी की किले बाले रास्ते से रेत का भरा हुआ ट्रेक्टर निकल रहा है टीम टेकरी सरकार मंदिर के पास ट्रैक्टर के इंतज़ार में खड़ी हुई थी तभी तेज रफ्तार से पुलिस की गाड़ी निकली टीम ने सोचा की पुलिस की गाड़ी अवैध रेत के ट्रैक्टर पर कार्रवाई करने जा रही है फास्टसमाचार की टीम ने पुलिस की गाड़ी का पीछा किया तो आगे का जो नजारा था उसे देख कर टीम एकदम दंग रह गई पुलिस की गाड़ी और रेत से भरा हुआ ट्रैक्टर जब आमने-सामने आए और ना ही पुलिस की गाड़ी रुकी और ना ही ट्रैक्टर ,पुलिस की गाड़ी रेत से भरे हुए ट्रैक्टर से ऐसे अनजान बनते हुए निकली जैसे कि कोई सामान्य गाड़ी क्रॉस कर रही हो।
बॉक्स
सिद्ध हो गया कि पुलिस की सांठगांठ से चल रहा है रेत का अवैध कारोबार
जब फास्टसमाचार की टीम ने पुलिस की गाड़ी और रेत से भरे हुए ट्रैक्टर को आमने सामने देखा तो सोचा कि पुलिस ट्रैक्टर को रोककर कार्रवाई करेगी परंतु पुलिस की गाड़ी और फिर से भरा हुआ ट्रैक्टर दोनों एक दूसरे से क्रॉस होते हुए निकले पुलिस वालों ने न ट्रैक्टर को रोका ना किसी से कुछ कहा इससे यह स्पष्ट होता है एवं सिद्ध होता है कि पुलिस की सांठगांठ से एवं पुलिस के संरक्षण में अवैध रेत का कारोबार चरम सीमा पर चल रहा है।
200 से 400 चक्कर रेत डंप किए हुए हैं रेत माफिय़ा
मुखबिर की सूचना पर फास्टसमाचार की टीम को यह सूचना मिली की पिछोर क्षेत्र में फूटी बार तालाब के आसपास एवं फुटेरा में लगभग 200 से 400 ट्राली रेत डंप की हुई रखी है टीम ने मौके पर जाकर देखा तो कई जगह रेत के ढेर लगे हुए मिले प्रशासन को इस संबंध में जानकारी होने के बावजूद भी प्रशासन कोई कार्यवाही नहीं करता है यदि एक बार इन रेत माफियाओं के डंप की हुई रेत पर कार्यवाही हो जाए तो रेत माफिया आगे से रेत की चोरी करने से पहले सौ बार सोचेंगे।
इनका कहना है
आपके द्वारा हमें सूचना दी गई है मैं पता कराता हूं एवं थाना प्रभारी को निर्देशित कर तत्काल कार्यवाही करवाता हूं।
विवेक अग्रवाल
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी






Be First to Comment