पिछोर। जनपद पंचायत पिछोर में पदस्थ एक संविदा रोजगार सहायक अरविंद चौहान की सेवा समाप्त कर दी गई है। रोजगार सहायक द्वारा मनमानी की जा रही थी और सरपंच व अधिकारियों के आदेश को नहीं माना जा रहा था। रोजगार सहायक पर आरोप थे कि वह मनरेगा के मस्टररॉल जारी नहीं कर रहे हैं और डोंगल का भी गलत इस्तेमाल किया गया जा रहा है। जिस पर संबंधित अधिकारियों ने कारण बताओ नेाटिस जारी किया। जबाव सही न मिलने पर सीईओ पिछाेर द्वारा रोजगार सहायक को पद से हटा दिया।






Be First to Comment