
पिछोर। जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में अवैध रूप से मदिरा के धारण परिवहन विक्रय संग्रहण की प्रभावी रोकथाम किये जाने हेतु मंगलवार को दौराने गश्त काली पहाड़ी, बसई रोड पिछोर क्षेत्र में अनिरूद्ध खानवलकर आबकारी उप निरीक्षक वृत्त पिछोर द्वारा प्राणसिंह लोधी पुत्र दशरथ लोधी को समक्ष गवाहन तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 10 पेटी देशी मदिरा कुल 90 लीटर बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ मप्र आबकारी अधिनियम 1915 संशोधित 2000 की धारा 34(2), के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। जप्ती का अनुमानित मूल्य 36000 है। उपरोक्त कार्यवाही में अनिरूद्ध खानवलकर आबकारी उप निरीक्षक, यदुवीर सिंह जादौन आबकारी मुख्य आरक्षक, भूप सिंह धाकड़ आबकारी आरक्षक का सराहनीय सहयोग रहा।






Be First to Comment