Press "Enter" to skip to content

प्रशासन के संरक्षण में चल रहे रेत से भरे अवैध डंपर | Pichore News


पुलिस चौकी से 100 मीटर की दूरी पर भरे जा रहे हैं रेत के डंपर

पिछोर। पिछोर क्षेत्र में अवैध उत्खनन जोड़-तोड़ से लगातार चल रहा है जिस ओर प्रशासन का बिल्कुल भी ध्यान नहीं है पिछोर में स्थित फूटी बार तालाब पर एवं तालाब से कुछ दूरी पर खदानों से एवं भगवंतपुरा के रास्ते में स्टेट मानपुर के तालाब का पुल इन जगहों पर रेत का कारोबार जोरों से चल रहा है। जब राज एक्सप्रेस की टीम 20 बार तालाब की खदानों में पहुंची तो एक साथ 10 से 15 ट्रैक्टर देखने को मिले इसका जिसका समाचार भी प्रकाशित हुआ था, लेकिन प्रशासन फिर भी हरकत में नहीं आया फिर मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की पिछोर थाना अंतर्गत नया चौराहा पर स्थित पुलिस चौकी से लगभग 100 मीटर की दूरी पर बसई रोड पर नागदा नाले के दोनों ओर अवैध उत्खनन जोरों पर चल रहा है। दोनों नालों में परमानेंट रेत निकालने के लिए पनडुब्बी फिट है और दिनदहाड़े रेत के डंपर भरते हैं एवं पुलिस की चौकी के सामने से ही निकलते हैं सब कुछ जानने के बावजूद भी प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है7 अधिक जानकारी के लिए जब राज एक्सप्रेस की टीम ने डंपर भर रही लेबर से बातचीत की तो उनके द्वारा बताया गया कि यह डंपर किसी राजनेता के कहने पर चलते हैं एवं पुलिस प्रशासन और अन्य सभी विभागों में सेटिंग से ही यह अवैध उत्खनन चल रहा है और अब तो लगभग बरसात आ चुकी है तो काम बंद होने वाला है, वरना आप थोड़ा पहले और आते तो आपको 5 से 7 पनडुब्बी लगी हुई मिलती। जब टीम ने और अधिक जांच पड़ताल की इस संबंध में तो यह ज्ञात हुआ कि इसके आगे विजयपुर गांव मे तालाब के बांध पर बी पनडुब्बी लगी हुई है और वहां से भी रेत के डंपर प्रतिदिन भरते हैं जब टीम ने पूछा कि यहां ट्रैक्टर नहीं भरते हैं क्या उस पर लेबर ने जवाब दिया कि यहां सिर्फ बड़ी गाडिय़ां ही आती हैं जैसे डंपर ट्रॉलार्ड यादी पनडुब्बी फिट है तो छोटी गाडिय़ों से काम नहीं चलता इसलिए बड़ी गाडिय़ों से सप्लाई की जाती है। रास्ते में बसई रोड पर कई जगह रेत के बड़े-बड़े ढेर भी देखने को मिले जो रेत माफियाओं ने स्टॉक करके बरसात में बेचने के लिए रखे हुए हैं।

खनिज विभाग के अधिकारी सो रहे हैं चैन की नींद
पिछोर क्षेत्र में लगातार रेत का अवैध उत्खनन काफी लंबे समय से चल रहा है संपूर्ण प्रशासन को जानकारी होते हुए भी एवं लगातार राज एक्सप्रेस द्वारा इस संबंध में दिन-प्रतिदिन समाचार प्रकाशित हो रहे हैं समाचार के माध्यम से जिले भर के प्रशासन को अवैध उत्खनन की संपूर्ण जानकारी प्राप्त हो चुकी है फिर भी खनिज विभाग एवं जिले के आला अधिकारी चैन की नींद सो रहे हैं पिछोर क्षेत्र की ओर कोई अधिकारी एवं खनिज विभाग कोई ध्यान नहीं दे रहा है इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह संपूर्ण प्रक्रिया सभी अधिकारियों की मिलीभगत से एवं संरक्षण में चल रही है सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इसका एक कारण यह भी बताया जा रहा है कि इन सब के पीछे किसी बड़े नेता का हाथ है इसीलिए प्रशासन कार्यवाही करने से डर रहा हैं।

इनका कहना है
इस संबंध में हमें कोई जानकारी नहीं थी आपके द्वारा जानकारी लगी है तो हम इस पर जरूर आवश्यक कार्यवाही करेंगे एवं अगर आप इस संबंध में खनिज विभाग से बातचीत करें तो ज्यादा उचित रहेगा।
दीपक शुक्ला
तहसीलदार पिछोर

-पुलिस चौकी के पास में यदि इस प्रकार का अवैध उत्खनन चल रहा है तो उस पर निश्चित रूप से हम कल ही कार्यवाही करेंगे।
अजय भार्गव
थाना प्रभारी पिछोर

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!