Press "Enter" to skip to content

सरकार के नियमों को दिखा रहे ठेंगा,नही मिल रहा बच्चों को खाद्यान | Pichore News

शिवपुरी। जिले के पिछोर विकासखंड के मनपुरा संकुल के अंतर्गत आने वाले उमरी कलां कस्बे में बच्चों को खाद्यान नही मिल पा रहा है जहां एक ओर देश कोरोना जैसी महामारी से जूझ रहा है तो वहीं दूसरी ओर उमरी कलां कस्बे में कर्ताधर्ताओं द्वारा बच्चों को मिलने वाला खाद्यान वितिरत नही हो रहा है। जब इस मामले की  मीडिया ने पड़ताल की तो जिम्मेदार पलड़ा झाड़ते नजर आए किसी का कहा कि हमने अभी लिस्ट तैयार नही की है आज तैयार करके खाद्यान वितरित करवा देते है  तो किसी ने कहा कि हमने लिस्ट तैयार करके समूह संचालक को भिजवा दी है वहीं एक समूह संचालक से मीडिया ने बात की तो उन्होंने कहा कि हमें ऊपर से अभी ऐसे निर्देश नही है कि बच्चों को खाद्यान वितरित करना है। इस प्रकार पूरे मामले को देखा जाए तो कहीं न कहीं समूह संचालक व सेल्समेन सहित अन्य कर्ताधर्ता बच्चों के राशन को डकारने की कोशिश में लगे हैं। 
इनका कहना है
हमने सरकार के निर्देशानुसार लिस्ट तैयार करके समूह संचालक को दे दी है अब समूह संचालक की जिम्मेदारी है वो बच्चों को खाद्यान वितरित करें। 
प्रमोद लहरिया,प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय, भुजरऊ
हमने अभी लिस्ट तैयार नही की है आज तैयार करके समूह संचालक को दे देंगे। 
रघुवीर लोधी,प्रधानाध्यापक माध्यमिक विद्यालय,उमरीकलां
हमें ऊपर से कोई आदेश नही आया कि खाद्यान बच्चों को बांटना है लेकिन एक शिक्षक का फ़ोन आया था जिससे मैं उचित मूल्य की दुकान पर गया था जहां सेल्समेन ने कहा कि अभी खाद्यान नही आया है।
लक्ष्मण लोधी,समूह संचालक
राशन तो आ गया है लेकिन अभी मेरे पास कोई सूचियाँ नहीं आईं हैं कल तक सभी सूचियाँ प्राप्त करके कल ही खाद्यान समूह संचालकों को दे देंगे।
संतोष लोधी,सेल्समेन उमरीकलां
आपके द्वारा मामला संज्ञान में लाया गया है मैं जानकारी करके दिखवा लेता हूँ कौन-कौन से समूह संचालक खाद्यान वितरित नही कर रहे।
उदयसिंह सिकरबार,एसडीएम पिछोर
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!