Press "Enter" to skip to content

नाबालिग दूल्हा और बालिग दुल्हन की रुकवाई शादी ,पिछोर तहसील के विजयपुर गांव में हो रहा था बाल विवाह | Pichore News

शिवपुरी। नाबालिग दूल्हा बालिग दुल्हन के साथ फेरे ले पाता इससे पहले ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और भांवर पड़ती इससे पहले ही दस्तावेज देखकर शादी रुकवा दी। क्योंकि दूल्हे की उम्र 21साल पूरी होने में पूरे 8 महीने कम थी,और दुल्हन 20 की उम्र की थी।
परियोजना अधिकारी अरविंद तिवारी ने बताया कि चाइल्ड लाइन 1098 पर किसी व्यक्ति ने पिछोर तहसील के विजयपुर गांव में बाल विवाह होने की सूचना दी। सूचनादाता ने बताया कि अवयस्क लड़के की बरात रविवार को करैरा तहसील के गांव कुरोंन जा रही है। जिला कार्यक्रम अधिकारी देवेंद्र सुंदरियाल ने परियोजना अधिकार करैरा रवि रमन पाराशर और परियोजना अधिकारी पिछोर अरविंद तिवारी को मौके पर भेजा। टीम ने लड़का-लड़की के उम्र प्रमाण देखे तो लड़की की उम्र 20 वर्ष थी किंतु लड़के की उम्र 20 वर्ष 2 माह थी, जबकि लड़के की उम्र विवाह के लिए 21 वर्ष होना आवश्यक है। इसके बाद परिजन से वचन पत्र भरवाया गया। इस मौके पर पिछोर की सेक्टर पर्यवेक्षक राजकुमारी झा, प्रधान आरक्षक जगदीश , सरपंच फेरन सिंह, सहायक सचिव अशोक लोधी किरण लोधी भी मौजूद थीं।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!