Press "Enter" to skip to content

पिछोर में कुंवरपाल ने लगाई फांसी | Pichore News

शिवपुरी। पिछोर के मायापुर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम तिजारपुर में रहने वाले एक युवक ने फांसी लगा ली। मामले की जानकारी परिजनों ने पुलिस काे दी जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शव को उतवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 
मिली जानकारी के अनुसार मायापुर थाने के अंतर्गत आने वाले तिरजारपुर के मजरा लोहटटा में रहने वाले  कुंवरपाल पुत्र अलाव सिंह पारदी निवासी तिरजारपुर लोहट्टा का सोमवार की शाम बच्चे व पत्नी की नशे में मारपीट कर और घर से निकाल दिया। उसके बाद कुंवरपाल अपने ही घर में फांसी लगा ली। जब परिजन कमरे में गए तो उन्हें कुंवरपाल का शव फंदे पर लटका मिला। जिस पर वह घबरा गए और पुलिस को सूचना दी। फिलहाल मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!