Press "Enter" to skip to content

मतदाता जागरूकता के लिए बनाई मानव श्रंृखला | Pichore News

पिछोर। लोक सभा निर्वाचन 2019 के अंतर्गत मतदाता जागरूकता अभियान के तहत स्वीप प्लान प्रभारी डॉ गिरीश नीखरा के निर्देशन में पिछोर के शासकीय छत्रसाल महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता हेतु महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ द्वारा मानव श्रंखला बनाकर मतदाता जागरूकता के लिए प्रेरित किया गया तथा समस्त छात्र-छात्राओं को मानव श्रृंखला के द्वारा मतदान जागरूकता हेतु यह संदेश भी दिया गया कि राष्ट्र के लिए एक श्रेष्ठ शासन व्यवस्था में व्यक्ति से ही राष्ट्र शक्ति है अत: हम सभी इस मानव श्रृंखला से स्वयं भी मतदान के लिए प्रेरित हो एवं अपने आसपास रहने वाले लोगों को तथा अन्य मतदाताओं को भी अपने वोट की शक्ति से परिचित कराएं डॉ रूपेश श्रीवास्तव जी द्वारा बताया गया कि एकता में ही शक्ति है तथा अनेकता में एकता भारतीय संस्कृति की प्रमुख विशेषता बताई गई है जो आज की मानव श्रंखला से हमें संदेश देती है इस अवसर पर प्रोफेसर मनोरमा पाराशर डॉ विद्याराम शर्मा, प्रकाश चंद्र सुमन,दयाराम धामी, मेघा श्रीवास्तव,उमेश यादव, गोविन्द शर्मा,बबीता लोधी सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!