Press "Enter" to skip to content

पीछे से आ रही बाइक ने मारी टक्कर दुर्घटना में तीन घायल | Pichore News

शिवपुरी। पिछोर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले जुंगीपुरा तिराहे पर एक बाइक सवार ने आगे जा रहे बाइक सवारों में टक्कर मार दी जिससे वह घाायल हो गए। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
मिली जानकारी के अनुसार सुनीता पत्नी धीरजसिंह लोधी निवासी बगरवारा ने बताया कि 22 अगस्त को शााम के समय वह ससुर रामगोपाल लोधी, देवरानी उमा लोधी के साथ बाइक से अपने घर जा रहे थे। जब शाम के समय वह बाइक से जुंगीपुर तिराहा पिछोर तिराहे से गुजरे तो पीछे से आ रहे एक बाइक सवार ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक अनियंित्रत हो गई जिससे सवार सभी लोग गिर गए और चोटिल हो गए। घटना के बाद बाइक सवार मौके से भाग गया। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भिजवाया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!