पिछोर से इंदौर जा रही स्लीपर कोच पलटी | Pichore News

पिछोर। पिछोर से 5 किमी दूर गजोरा पर ड्राइवर की गलतीसे
पिछोर:पिछोर से इंदौर जा रही कमला बस सर्विस क्रमांक एमपी 30 एमजी 7777 जोकि पिछोर से महज 5 किलोमीटर दूर गजोरा के पास मोड़ पर जाकर पलट गई जिसमें सवार लगभग 20 सवारियों में से 10  सवारी दिलीप निवासी मुंगावली शुभम शुक्ला निवासी कुंडा उत्तर प्रदेश विजय राजपूत निवासी ललितपुर महेंद्र भट्ट निवासी नवलगढ़ रानी भट्ट नवलगढ़ अमित राहोरा पिछोर गुड्डी शिवपुरी कोक सिंह कसेरा,भूपेंद्र,संजू घायल हो गए जिन्हें 100 डायल द्वारा आनन-फानन में पिछोर चिकित्सालय लाया गया जिनमें से तीन गंभीर घायलों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया बताया जा रहा है कि गाड़ी ड्राइवर की लापरवाही से पलट गई। मौके पर  तत्काल सभी प्रशासन पहुंचा । लोगों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बस चालक शराब के नशे में धुत था।