पिछोर। गेहूं की खरीदी प्रारंभ हो चुकी है इस पर पिछोर एसडीएम ने सख्ती करते हुए गेहूं उपार्जन के केंद्र प्रभारी सेल्समैन एवं ऑपरेटरों की बैठक ली साथ ही कहा कि यदि एक भी किसान परेशान हुआ तो आप के खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी किसानों के लिए किसी प्रकार की कोई समस्या ना आए इस प्रकार की आप सभी व्यवस्था अपने अपने केंद्रों पर करें।
आग न लगे इसके बताये उपाय
वारदाने की प्रति सप्ताह डिमांड करनी होगी वारदाने की वजह से लॉयन ऑर्डर की स्थिति उत्पन्न ना हो प्रत्येक शनिवार को बारदाना उपलब्ध हो जाएगा 48 घंटे में उठाव हो जाना चाहिए और जहां खरीदी केंद्र हो वहां पर पंचायत टैंकर आवश्यक रूप से उपलब्ध हो इस प्रकार के सभी दिशा निर्देश देते हुए एसडीएम ने बैठक ली इस दौरान जनपद सीईओ प्रभास राज घनघोरिया तहसीलदार दीपक शुक्ला उपस्थित रहे।





Be First to Comment