

पिछोर। तहसील के रखौरा में श्री राम कथा के पहले शनिवार को दोपहर में बड़ी तादाद में कलश यात्रा निकाली गई कथा के पहले दिन कथा वाचिका ज्योति शास्त्री ने श्रद्धालुओं को राम कथा श्रवण के महत्व में अवगत कराया रखौरा में स्थित मां नव जागृति शक्तिपीठ मंदिर पर राम कथा के लिए आयोजकों द्वारा सप्ताह भर पहले से तैयारी की जा रही थी शनिवार को कथा शुरू होने से पहले आयोजकों द्वारा कलश यात्रा भी निकाली गई दोपहर में 12 बजे करीब सेमरी मे स्थित माता मंदिर से कलश यात्रा से शुरू हुई सबसे आगे चल रहे बैंड से निकल रही सुमधुर भजनों की धुन इस कलश यात्रा की अगवानी कर रहे थे उनके पीछे मुख्य यजमान श्रीमती कांमताबाई रघुवीर सिंह लोधी सरपंच अपने सिर पर भागवत ग्रंथ को स्थापित किए हुए चल रहे थे और इनके पीछे बालिकाएं और महिलाएं आकर्षक तरीके से सजे कलश लेकर चल रही थी सबसे अंत में चल रही बग्गी में कथा वाचिका साध्वी ज्योति शास्त्री विराजित थी यात्रा में चल रहे श्रद्धालु श्री कृष्ण और राम के जयकारे लगा रहे थे यह कलश यात्रा विभिन्न मार्गो से होती हुई कथा स्थल माता मंदिर पर पहुंची यहां श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से श्री राम कथा का पूजन किया इसके उपरांत शुरू हुई कथा में कथावाचक ने श्रद्धालुओं को श्री राम कथा के श्रवण और वाचन का महत्व बताया यज्ञ पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारा 25 फरवरी को होगा






Be First to Comment