Press "Enter" to skip to content

शादी के तीन महीने बाद नवदंपत्ति ने खाया जहरीला पदार्थ, पति की हालत गंभीर पत्नी की मौत / Pichore News

शिवपुरी। जिले के पिछोर थाना क्षेत्रे के तहत नया चौराहे पर रहने वाले एक नव दंपत्ती ने जहरीला पदार्थ खा लिया। घटना में पत्नी की मौत हो गई और पति की हालत गंभीर बनी हुई है। दोेनों ने जहरीला पदार्थ क्यों खाया कारण अभी पता नहीं चल सका है। मामले की जांच पिछोर एसडीओपी द्वारा की जा रही है। 
मिली जानकारी के अनुसार धर्मेंद्र पुत्र प्रभुदयाल केवट निवासी नया चौराहा पिछोर की शादी टीकमगढ़ के ग्राम मोेहनगढ़ में रहने वाली मीनू के साथ हुआ था। इनकी शादी 13 जून 2020 को हुई थी। ऐसा बताया जा रहा है की मीनू को उसके मायके पक्ष के लोग आए हुए थे। वहीं 15 सितंबर की रात धर्मेंद्र और मीनू ने जहरीला पदार्थ खा लिया और कमरे में सो गए। जब जहर का असर बढ़ा तो दोनों तड़पने लगे और चिल्लाने लगेे। आवाज सुनकर परिजन कमरे गए तो दोनों के मुंह से झाग निकल रहे थे। जिस पर परिजन तुरंत दोेनों को लेेकर पिछोर अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देेखते हुए रैफर कर दिया। परिजन दोेनों को झांसी के मेडीकल कॉलेज में ले गए जहां मीनू की रास्ते में ही मौत हो गई जबकि धर्मेंद्र का झांसी में इलाज चल रहा है। दोनों ने जहरीला पदार्थ क्यों खाया कारण अभी पता नहीं चल सका है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!