Press "Enter" to skip to content

पीएम मोदी के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मना रहे भाजपाई @Pichore News

पिछोर। पिछोर भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष राहुल रहोरा के नेतृत्व में मण्डल पिछोर के समस्त कार्यकर्ताओ ने अपने नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 सितंबर को आने वाले जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप मे मनाया इसी क्रम में सेवा सप्ताह का शुभारंभ करते हुए सोमवार 14 सितम्बर को भाजपा मंडल अध्यक्ष राहुल रहोरा ने पिछोर बस स्टैंड पर अपने सहयोगी कार्यकर्ताओं के साथ मोदी के समग्र स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाते हुए झाड़ू लगाकर  सफाई का कार्य किया मौके पर  चारों ओर फैली प्लास्टिक  के सामान और पॉलिथीन को बीन कर जलाया गया जिससे उन्होंने प्लास्टिक और पॉलीथिनो का बहिष्कार  कर विरोध प्रदर्शित किया इस मौके पर रहोरा ने बताया कि हम अपने प्रिय नेता देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में बना रहे हैं जिसमें पार्टी के वरिष्ठ निर्देशानुसार प्रतिदिन लोगों के बीच पहुंचकर समाज सेवा का कार्य किया जाएगा जिसमें अस्पताल में पहुंचकर आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों को निशुल्क नजर के चश्मे दिए जाएंगे मरीजों को फलाहार कराया जाएगा तथा गरीब हरिजन आदिवासियों की बस्ती में पहुंचकर कपड़ों आदि का वितरण किया जाएगा इस मौके पर हरि गोपाल शर्मा,रवि व्यास,श्रीमती पूनम सोनी, रमाकांत पटसारिया, केपी कुशवाहा, पंकज वर्मा, श्रीमती किरण बड़ेरिया मुकेश पंसारी शंकर पड़रिया आदि अन्य भाजपाई बड़ी संख्या में मौजूद रहे। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!