Press "Enter" to skip to content

पत्रकार द्वारा कारण पूछने पर एसडीएम का बेतुका जबाब, कहा- किसी न किसी कारण से हो गए होंगे पंजीयन निरस्त | Pichore News

पिछोर। पिछले कई दिनों से अधिकारियों एवं पटवारियों की लापरवाही के कारण किसानों को अनेक प्रकार की समस्याओ का सामना करना पड़ रहा हैं जिनकी और प्रशासन कोई ध्यान नही दे रहा है अभी वर्तमान में पटवारियों द्वारा फसलों की गिरदावली न करने के कारण पंजीयन निरस्त हो रहे हैं। कई किसानों द्वारा मंडी में गेहूं डालने के लिए पंजीयन कराए गए थे परंतु किन्ही कारण वस तहसील द्वारा उन्हें निरस्त कर दिया गया ग्राम चौमुहा के किसान रामेश्वर यादव द्वारा बताया गया कि हमने गेहूं का पंजीयन कराया था जो ऑपरेटर द्वारा सत्यापित किया गया था परंतु जब हमने पंजीयन की रसीद निकाली तो उसमें संपूर्ण भूमि अस्वीकृत बताई गई जिसकी शिकायत हमने लिखित रूप से तहसीलदार  से की थी परंतु उनके द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई एवं एसडीएम साहब को भी इसकी सूचना दी गई तो उन्होंने कहा कि यह हमारा प्रकरण नहीं है आप कलेक्टर से जाकर बात करिए किसान देवेंद्र तिवारी,हरिकिशन यादव, तखतसिंह यादव, गिरवर यादव आदि अनेकों किसानों का पंजीयन निरस्त कर दिया गया है जिस कारण से किसान भारी परेशान हैं किसानों द्वारा बताया गया कि यदि हमारा पंजीयन स्वीकृत नहीं हुआ तो हमें अपना गेहूं कम दाम में बाहर किसी सेठ को बेचना पड़ेगा जिससे हमें काफी नुकसान होगा किसानों द्वारा यह भी बताया गया कि हमारे ऊपर बहुत सारा कर्ज है हमने सोचा था कि फसल बेचकर वह कर्ज चुका देंगे परंतु हमारे पंजीयन निरस्त हो जाने से मंडी में फसल नही डल पायगी जिससे हमारी मरने जैसी स्थिति उत्पन्न हो जाएगी। अधिकारियों व पटवारियों की मिली भगत का सामना किसानो को करना पड़ रहा है।
एसडीएम बोले हो गए होंगे किसी न किसी कारण से निरस्त
जब संबाददाता द्वारा यह पूछने के लिए फोन लगाया गया कि किस कारण से यह पंजीयन निरस्त हुए हैं तो एसडीएम ने बेतुका जबाब देते हुए कहा कि हो गए होंगे किसी न किसी कारण से निरस्त तहसील के उच्च अधिकारी द्वारा इस प्रकार का जबाब शोभनीय नही है।
इनका क्या कहना है
यह समस्या भोपाल द्वारा किसी तकनीकी खराबी के कारण उत्पन्न हुई है इसकी जानकारी हम भोपाल भेज रहे हैं जल्द इसका निराकरण होगा।
दीपक शुक्ला
तहसीलदार पिछोर
 
-किसी न किसी कारण से हो गए होंगे पंजीयन निरस्त।
उदयसिंह सिकरवार, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पिछोर
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!