
शिवम पांडेय पिछोर। पिछोर शासकीय अस्पताल की स्थिति दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है शासकीय अस्पताल में पहुंचकर मरीज परेशान हो रहे है। डाक्टरों के इंतजार में घंटों लाइन में लगकर खड़े रहते है। लेकिन अस्पताल में डाक्टर न मिलने से परेशान होकर घर वापिस लौटना पड़ रहा है। शुक्रबार को अस्पताल में डाक्टर न उपस्थित होने के कारण और मरीजों की लंबी लाइन लगी हुई थी सबसे ज्यादा मरीज छोटे-छोटे बच्चे थे। बच्चों का एक ही डाक्टर होने के कारण बच्चे के साथ आए पालक परेशान होते रहे।
एक बच्चे की मां का कहना है कि मैं बच्चे को दिखाने के लिए अस्पताल आई थी लेकिन डाक्टर नहीं आए और न हमें जानकारी मिल रही है कि डाक्टर आज आएंगे या नहीं। तथा अन्य मरीजों का कहना है कि हम अगर इलाज कराने जाए तो हमारे पास इलाज के लिए पैसे नहीं है। जिससे हम निजी अस्पताल में जाकर अपना उपचार करा पाए और निजी अस्पतालों में मोटी रकम देने पड़ती है।






Be First to Comment