Press "Enter" to skip to content

हैंडपंप पर पानी भरने गई महिला के साथ मारपीट ,केस दर्ज | Pichore News

हिम्मतपुर। हिम्मतपुर चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत चंदूपहाड़ी में गुरुवार को हैंडपंप पर पानी भरने गई एक महिला की यादव समाज के लोगों ने मारपीट कर दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आवेदकों के खिलाफ मारपीट व अनुसूचित जाति एक्ट की धाराओं के तहत कायमी की है। 
जानकारी के अनुसार ग्राम चंदूपहाड़ी निवासी कमलेश बाई पत्नी भगवानसिंह परिहार बीते रोज सुबह के समय सरकारी हैंडपंप पर पानी भरने गई थी तभी ग्राम के दीपू यादव और अशोक यादव वहां पहुंच गए और उन्होंने महिलाओं को धमकाते हुए उसके मिट्टी के बर्तन को उठाकर फेंक दिया। महिला ने जब इसका विरोध किया तो आरोपितों ने जाति सूचक गालियां देते हुए उसकी मारपीट कर डाली। पुलिस ने फरियादी कमलेश बाई की शिकायत पर आरोपित दीपू यादव और अशोक यादव के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!