बिटिया की शादी में लोन के कागजों पर बीईओ द्वारा हस्ताक्षर न करने पर गिड़गिड़ाया शिक्षक | Pichore News

पिछोर। संकुल केंद्र पिछोर में डीडीओ एवं संकुल केंद्र प्रभारी तथा  बीईओ द्वारा अपने ही संकुल केंद्र अंतर्गत विद्यालय प्राथमिक विद्यालय तिधारी में कार्यरत एक शिक्षक मनोहर सोनी के बैंक संबंधी कागज पर हस्ताक्षर ना करने का मामला सामने आया है जिसमे शिक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि लगभग 8- 10 दिन के उपरांत मेरी पुत्री की शादी है और मेरे पास शादी करने के लिए पैसा नहीं है जिसके लिए मैंने अपनी नौकरी में से लोन के लिए 3 लाख रुपए भारतीय स्टेट बैंक पिछोर के माध्यम से अपने संकुल में आवेदन किया था आवेदन बैंक व संकुल केंद्र द्वारा मंजूर कर लिया गया और बैंक ने संपूर्ण कागज तैयार कर मुझे संकुल केंद्र प्रभारी डी डी ओ से हस्ताक्षर करने के लिए दे दिए जब मैं हस्ताक्षर कराने पहुंचा तो संकुल केंद्र प्रभारी डी डी ओ बृजेश गुप्ता द्वारा कागज पर हस्ताक्षर करने के एवज में पैसे मांगे जा रहे हैं शिक्षक मनोहर सोनी ने रोते हुए अपनी पीड़ा व्यक्त की वही संकुल केंद्र प्रभारी डी डी ओ पर आरोप लगाया कि वह लोन संबंधी अन्य लोगों के कागजों पर तो वह हस्ताक्षर कर रहे हैं लेकिन मेरे कागजों पर हस्ताक्षर नहीं कर रहे हैं और मेरी फाइल बाहर फेंक रहे हैं मनोहर सोनी  जब  शिकायत लेकर विधायक  के पास पहुंचे तो यह जानकारी लगते ही  बृजेश निखरा और नाराज हो गए वहीं संकुल प्रभारी एवं डी डी ओ बृजेश मिश्रा ने अपनी सफाई में बताया कि मुझे बैंक से इन्हीं कारणों के चलते अन्य लोगों के  संबंध में नोटिस प्राप्त हुआ है और मैं बैंक से चर्चा करने के उपरांत हस्ताक्षर कर दूंगा जानकारी होगी की  प्रोविडेंट फंड  लोन एरियर आदि  के लिए  कर्मचारियों  से लेनदेन संबंधी कई शिकायतें बृजेश निखरा की कई बार सामने आई है जिस पर विवाद भी होते देखा गया है बहरहाल इस प्रकरण में परेशान शिक्षक ने कहा कि यदि शीघ्र लोन ना मिला तो मुझे आत्महत्या करनी पड़ेगी।

संबंधित खबरें