Press "Enter" to skip to content

बिजली चेक करने गए लाइन हेल्पर की मारपीट, रजिस्टर भी फाड़ा / Pichore News

पिछोर। थाना क्षेत्र के बाचरोन चौराहा पर चार युवकों ने एक बिजली लाइन हेल्पर से शासकीय रजिस्टर फाड़ कर मारपीट कर। साथ ही उसे जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार दिनेश कुमार शर्मा निवासी आदर्श काॅलोनी शिवपुरी रोड पिछोर ने बताया कि आरोपी मुलायम लोधी, रामनाथ लोधी, धर्मेद्र रजक, छत्र सिंह लोधी निवासी जराय ने शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करते हुए कार्यालय के रजिस्टर फाड़कर मेरे साथ मारपीट की व जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!