Press "Enter" to skip to content

ग्राम गरेठा में मकान की दीवार ढही, दबने से कामता बाई की मौत | Pichore News

शिवपुरी। पिछोर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम गरेठा में एक मकान की दीवार ढहने सेे महिला की दबने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार कामताबाई बाई पत्नी विशाल लोधी 35 वर्ष पाटौर में रहती है। रोज की ही तरह सुबह वह अपने घर के काम कर रही थी। उसी समय पड़ोस वाले मकान की दीवार ढह गई और पाटौर पर जा गिरी। दीवार पाटौर पर गिरने से वह टूट गई और अंदर मौजूद कामता बाई मलवे में दब गई। जब तक कामता बाई को बाहर निकाला तब तक उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!