Press "Enter" to skip to content

महिला के साथ शिक्षक ने किया दुष्कर्म का प्रयास, विरोध करने पर मारपीट | Pichore News

शिवपुरी। भौंती थाना क्षेत्र के ग्राम मजरा बंधिया में बीते रोज एक शिक्षक ने घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। जब पीडि़त ने आरोपित का विरोध किया तो उसने पीडि़ता के साथ मारपीट कर दी, लीेकिन घर के अन्य सदस्यों के वहां आने पर उसे जाने से मरने की धमकी देकर भाग गया। पुलिस ने मामले में आरोपित के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। 
पीडि़त महिला निवासी नई बस्ती खनियांधाना ने बताया कि वह बीते रोज खोड़ में िस्थत अपनी भाभी के घर पर गई थी। यहां आरोपित शिक्षक गिर्राज गुप्ता घर में घुस आया और महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास कया।  जब महिला ने विरोध किया तो मारपीट कर दी। शोर सुनकर परिजन आ गए जिन्हें देखकर आरोपित मौके से भाग गया। वहीं शिक्षक ने थाने में दर्ज मामले के बाद महिला को ब्लैकमेलर बताया। उसका कहना है कि महिला उसे लंबे समय से ब्लैकमेल कर रही थी और जब उसने इसका विरोध किया तो उस पर झूठा मामला दर्ज करा दिया। 
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!