Press "Enter" to skip to content

वन रक्षक वीरेंद्र को मिली जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज | Pichore news

शिवपुरी। वन परिक्षेत्र पिछोर के बजई डोर से पत्थर भरकर ले जाने से रोकने पर वन रक्षक से गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने शिकायत की जांच के बाद शुक्रवार को आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार वन रक्षक वीरेंद्र आदिवासी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि आरोपी आरोपी टिंकू उर्फ कौशल शर्मा निवासी पिछोर वन भूमि से पत्थर भरकर ले जा रहा था। रोकने पर आरोपी ने गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पिछोर थाना पुलिस ने आरोपी कौशल शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामला विवेचना में ले लिया है। 

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!