
मांग के अगले ही दिन सेवड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार
पिछोर। विगत कुछ दिनों पूर्व दतिया जिले के सेवड़ा महाविद्यालय में पदस्थ प्राचार्य एसएस गौतम द्वारा हिंदुओं की आराध्य देवी मां सरस्वती जी के ऊपर अभद्र टिप्पणी की थी जिसका वीडियो सब जगह वायरल हो गया है। जिसका विरोध दतिया जिले में सभी जगह चल रहा है इसी के निमित्त पिछोर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा थाना प्रभारी को आवेदन दिया गया जानकारी देते हुए एबीवीपी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गोविंदा शर्मा ने कहा कि सेवड़ा महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा ज्ञान की देवी मां सरस्वती के बारे में जो अभद्र टिप्पणी की गई हैं वह काफी निंदनीय है एवं इससे संपूर्ण हिंदू समाज की भावनाओं को ठेस पहुंची है महाविद्यालय के प्राचार्य एसएस गौतम ने वीडियो में कहा कि सरस्वती माता वेश्या हैं सेकुलर स्त्री हैं अनपढ़ हैं और साथ ही कहा कि इसकी प्रतिमा हटवा कर अंबेडकर की प्रतिमा लगवानी चाहिए पूर्व में यह प्राचार्य दतिया के पीजी कॉलेज में सरस्वती माता की प्रतिमा हटवा चुका है अत: हम यह चाहते हैं कि प्रोफेसर एसएस गौतम पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो हमने 3 दिन का पुलिस को समय दिया है 3 दिन में यदि एसएस गौतम पर कार्यवाही नहीं हुई और उस पर द्घ.द्ब.ह्म्. नहीं हुई तो विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन करेगी।
आवेदन देने के अगले दिन ही सेवड़ा पुलिस ने आरोपी एसएस गौतम को गिरफ्तार कर लिया एवं कोर्ट में पेश किया है। ज्ञापन देने वालों में हर्ष पाठक,ज्ञानेश भट्ट,कपिल शर्मा रितिक शर्मा ,अमन राजपूत विकास झा,अविराग भार्गव ,अंकुर वर्मा ,शिवम साहू भोला भट्ट ,संतोष पाठक सहित अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






Be First to Comment