
पिछोर-देश भर में जगह-जगह गुरुपूर्णिमा का पर्व बड़े धूम धाम से मनाया गया इसी उपलक्ष्य में जिले के पिछोर कस्बे में स्थित संस्कार पब्लिक स्कूल में भी गुरुपूर्णिमा का पर्व बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया जिसमें कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती एवं महर्षि वेद व्यास के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित और पुष्प अर्पित कर किया ततुपरांत स्कूल के छात्रों ने सभी शिक्षक -शिक्षिकाओं को तिलक लगाया और उपहार स्वरुप पेन गिफ्ट किया वहीँ छात्रों को गुरु के महत्तब को बताते हुए स्कूल के सभी स्टाफ सहित बच्चों ने अपने अपने विचार रखे जिसमे बच्चों को बताया की एक सफल व्यक्ति के जीवन में गुरु का बहुत बड़ा योगदान होता है क्योंकि बगैर गुरु के कभी ज्ञान नहीं मिलता है इसलिए जीवन में गुरु जरूर बनाना चाहिए साथ ही बताया की माता पिता के बाद दूसरे गुरु शिक्षक होते हैं इसलिए शिक्षकों की बात को हमेशा मनना चाहिए और अपने गुरुओं का सम्मान करना चाहिए इस मौके पर स्कूल प्रधानाध्यापक उमेश लोधी , रवि सर , सुरेंद्र सर , हनुमत सर ,राधा लोधी, नेहा झा ,भावना लोधी, पूजा झा ,गायत्री लोधी, रीना लोधी ,साधनासिंह सहित स्कूल के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे






Be First to Comment