Press "Enter" to skip to content

मां ने खाने के िलए बुलाया, देखा तो बेटे ने लगा ली थी फांसी / Pichor News

पिछोर। पिछोर थाना क्षेत्र के संकट मोचन कॉलोनी पिछोर में नशे के आदी एक युवक ने गुरुवार को अपने घर के अंदर फांसी लगा ली। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को सुपुर्दगी में लेकर पंचनामा बनाया और शव को पीएम के लिए भिजवाया। पुलिस ने युवक का पीएम कराकर शव स्वजनों का सौंप दिया और मर्ग कायम कर जांच में लिया।

सौरभ शर्मा निवासी संकट मोचन कॉलोनी ने गुरुवार को दोपहर में पहुंचा और अपने कमरे अंदर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक की मां ने बताया कि उसके पिता दतिया में पदस्थ है। गुरुवार को वह घर पर काम कर रही थी। तभी सौरभ घर पर आया और ऊपर कमरे में चला गया। थोड़ी देर जब उन्होंने अपने बेटे को खाने के लिए आवाज लगाई। आवाज लगाने पर जब कमरे कोई आवाज नहीं आई तो वह उसके देखने के लिए ऊपर पहुंची और कमरे का गेट खोला, लेकिन अंदर से कुंदी लगी होने के कारण दरवाजा नहीं खुला। जब उन्होंने कमरे की खिड़की से झांककर देखा तो सौरभ लटका हुआ दिखा।

सूचना मिलने पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव को सुपुर्दगी में लेकर पंचनामा बनाया और शव को पीएम के लिए भिजवाया। बताया जाता है कि मृतक नशे का आदी था और स्मैक का नशा करता था।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!