Press "Enter" to skip to content

पिछोर के टपकेश्वर मंदिर पर चोरों का धावा, दानपेटी तोड़कर चुरा ले गए चढ़ोत्तरी / Pichor News

file photo

पिछोर। जिले के पिछोर अनुविभाग के भौंती के ग्राम मुहार व ढला के बीच स्थित पहाड़ की तलहटी पर बने प्रसिद्ध टपकेश्वर महादेव मंदिर से चोर तीन दान पेटियों के ताले तोड़कर उसमें रखी हजारों रूपए की चढोत्तरी चुरा कर ले गए। जिसकी शिकायत मंदिर के पुजारी ने थाने में दर्ज कराई है। 

जानकारी के अनुसार महंत दयागिरी महाराज और पुजारी शंभूगिरी महाराज मंदिर पर पूजा करने के बाद बुधवार गुरूवार की रात पट बंद कर चले गए थे। गुरूवार की सुबह जब मंदिर के पुजारी शंभूगिरी महाराज वहां पहुंचे तो उन्हें मंदिर में लगी तीनों दान पेटियों के ताले टूटे हुए मिले। 

जब उन्होंने दान पेटी का दरबाजा खोलकर देखा तो दान पेटी में रखी चढ़ोत्तरी गायब थी। चोरों ने भगवान शंकर की गुफा का ताला भी तोड़ा। लेकिन वहां वह चोरी नहीं कर सके। पुजारी को दान पेटी के साथ-साथ गुफा में लगे दरबाजे का ताला भी टूटा हुआ मिला। मंदिर से जुडे भक्तों ने चोरी की घटना की निंदा करते हुए चोर को शीघ्र पकडऩे की मांग की है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!