Press "Enter" to skip to content

गुंडागर्दी : एंबूलेंस के पीछे लगाई गाड़ी, हटाने की कहने पर उपजेल प्रहरी व सहायक की मारपीट-PICHOR NEWS

शिवपुरी। पिछोर थाना क्षेत्र के तहत एसडीएम बंगले के पहले सब्जी मंडी मोड पिछाेर पर चार लोगों ने मिलकर उपजेल प्रहरी व उसके सहायक की मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 
जितेंद्र पुत्र रामवीर रघुवंशी उप जेलप्रहरी पिछोर ने बताया कि 28 जनवरी को शाम के समय वह एम्बूलेेंस लेकर जा रहे थे तभी एसडीएम बंगले के पहले सब्जी मंडी मोड पिछोर पर एम्बूलेंस के पीछे आरोपित रोहित लोधी निवासी वाचरौन, अंकित लोधी निवासी पिछोर, श्याम लोधी निवासी धटवरा व एक अन्य जो एक गाड़ी में सवार थे एम्बूलेंस के पीछे लगा दी। जब उक्त लोगों से गाड़ी हटाने को कहा तो उन्होंने गाली-गलौंज करना शुरू कर दी। गाली देने पर मना करने पर सभी आरोपित ने उसकी व उसके साथी कल्याण कुशवाह की लात-घूसों से मारपीट कर दी तथा एम्बूलेंस का गेट तोड़ कर मौके से फरार हो गए। मामले की जानकारी थाने आकर पुलिस को दी गई।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!