
पिछोर। विधानसभा की ग्राम पंचायत बिलरई मे निवासरत रानू राजा परमार को शिवपुरी महिला कांग्रेस के जिला सचिव के रूप में जिम्मेदारी सौंपते हुए नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं पिछोर विधायक केपी सिंह कक्काजू के आशीर्वाद से एवं महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष मांडवी चौहान की अनुशंसा पर शिवपुरी महिला कांग्रेस के जिला अध्यक्ष उषा भार्गव के द्वारा की गई है। वहीं जिला सचिव बनने के बाद रानू राजा परमार ने महिला कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को भरोसा दिलाते हुए कहा कि आपने जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी है उसे में पूर्ण ईमानदारी से निभाऊंगी एवं इनके मनोनयन पर पिछोर विधानसभा सहित शिवपुरी जिले की समस्त महिला कांग्रेस संगठन की नेत्रियों ने रानूराजा परमार को बधाई दी।






Be First to Comment