शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन समाधान नहीं तो मिलेगे प्रभारी मंत्री से
पिछोर। पिछोर विकासखंड के संकुलों द्वारा किया जा रहा भ्रष्टाचार चरम पर हैं ही अब ब्लाॅक शिक्षा अधिकारी द्वारा लापरवाही की गंभीर शिकायत भी आ रही हैं जिससे सैकडों शिक्षकों खफा होते दिखाई दे रहे हैं। हाल के एक मामले में विकासखंड पिछोर के नियमित व्याख्याता, प्रधानाध्यापक, शिक्षक एवं सहायक शिक्षकों को पिछले दो वर्षो का टीडीएस फायल न होने के कारण आयकर विभाग ने नोटिस जारी कर दिए हैं। शिक्षकों को जैसे ही आयकर विभाग के नऐटिस प्राप्त हुए उन्होंने बीईओ को उस संबंध में ज्ञापन देतें हुए समस्या का शीध्र समाधान निकालने की चेतावनी दी।
लगभग एक हजार अध्यापक संवर्ग, नियमित व्याख्याता, प्रधानाध्यापक, शिक्षक एवं सहायक शिक्षकों का पिछले दो वर्षों का शिक्षा विभाग ने इन्कमटेक्स तो काट लिया पर बीईओ ने लापरवाही के चलते आयकर विभाग को टीडीएस दाखिल नहीं कराया जिससे पैसा आयकर विभाग को नहीं पहुंचा और आयकर विभाग ने शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई के नोटिस जारी कर दिए। शिक्षकों के दो वर्ष के इन्कमटेक्स का पैसा आयकर विभाग के में न जाकर किसी अन्य हेड में जा रहा था जो उजागर हो गया हैं नाराज शिक्षक व अध्यापक कोर कमेटी ने बीईओ बृजेश नीखरा को 14 सूत्रिय ज्ञापन दिया जिसमें सातवें वेतनमान का शतप्रतिशत अनुमोदन, दो प्रतिशत महंगाई भत्ते व त्रितीय क्रमोन्नत वेतनमान के एरियर का भुगतान, टीडीएस कटौती को सीए के माध्यम से आयकर विभाग भेजना, सातवें वेतनमान का भुगतान, हरसाल अप्रेल मे ही फार्म 16 उपलब्ध हो, सेवानिवृत्ति के प्रकरण 6 माह पूर्व पेंशन कार्या भेजे जाये,सेवानिवृत्ति के दिन सभी क्लेमो का भुगतान हो,गुमशुदा जीपीएफ का समायोजन, जीपीएफ डीपीएफ पासबुक को वर्तमान तक अधतन, नामांकम फार्म सेवापुस्तिका में संलग्न व प्रविष्टि हो,वेतनमान से संबंधित विकल्प सेवा पुस्तिका में चस्पा हो,चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियो कोे हर वर्ष डीपीएफ लेखा विवरण उपलब्ध हो सेवा पुस्तिका वर्तमान तक अधतन कर सेवा सत्यापन करने की मांग प्रमुख रही।
ज्ञापन देने वालों में शिक्षकों में सतेन्द्र भटट, आनन्द लिटोरिया,सुरेश शर्मा,जमुना शर्मा, संतोष शर्मा, ओमकारलाल कोली, बाबूलाल तिवारी गोबिद भार्गव, रघुवीर यादव बीरेन्द्र पाठक,राजेन्द्र चैहान, मंदीप तिवारी कृष्णकांत शर्मा,रविन्द्र रसगैया रामप्रकाश शर्मा आदि उपस्थित थे।





Be First to Comment