Press "Enter" to skip to content

छात्रों को बेहतर भविष्य निर्माण के लिए महाविद्यालय पिछोर में हुई बैठक / Pichor News

पिछोर। शासकीय छत्रसाल महाविद्यालय पिछोर में विश्व बैंक परियोजना सहायतित उच्चशिक्षा गुणवत्ता उन्नयन परियोजना के अंतर्गत छात्रों को शिक्षा का उत्कृष्ट वातावरण उपलब्ध कराने हेतु महाविद्यालय में लगातार गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। छात्रों को बेहतर भविष्य निर्माण एवं आने बाली समस्याओं का सामना करने एवं उनका समाधान खोजने हेतु तैयार किया जा रहा है। छात्रों को जागरुक करने
के लिए इन्डक्शन प्रशिक्षण, विवेकानन्द कॅरियर काउंसलिग, माॅक टेस्ट सहितं अन्य कार्यक्रम जैसे- आॅनलाईन बेबीनार इत्यादि के माध्यम से आयोजित किए जा रहे है। इस संबध में महाविद्यालय में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें समितियों का गठन कर विभिन्न उत्तरदायित्व सौपें गये। इस पर समस्त प्राध्यापक, सहायक प्राध्यापक एवं अतिथि विद्वान उपस्थित रहे।

विश्व बैंक परियोजना सह. प्रभारी डाॅ. अक्षय कुमार जैन ने विभिन्न समितियों को उनके उत्तरदायित्व से अवगत कराया एवं विभिन्न परर्फोमेंस इंडीकेटर में लक्ष्य अनुसार कार्य करने हेतु चर्चा की। प्रभारी प्राचार्य डाॅ. अंजू सिहारे ने समस्त समिति प्रभारियों एवं सदस्य से चर्चा के द्वौरान कहा कि यह कार्य अति महत्वपूर्ण है, जिसमें आप सभी को समर्पण एवं मेहनत से यह कार्य सम्पन्न कराना है। इस अवसर पर प्रस्तावित शिक्षक प्रशिक्षण नीति पर विस्तार से चर्चा डाॅ. गिरीश नीखरा द्वारा की गई। महाविद्यालय में कोविड-19 से प्रभावी रुप से लडने के लिये एक शपथ का आयोजन भी किया गया जिसमें डाॅ. एम. मस. राठौर डा. ववीता वाथम,सतीश माहोर, डा.के.के यादव डा. अरविन्द यादव, करन सिंह ,जगदीश आर्य, ष्सिवतीर्थ चतुर्वेदी, डाॅ.भावना भटनागर, नरसिंह भिडे, अनन्त सिंह, शैलेन्द्र पाठक, डाॅ. रूपल शर्मा, डाॅ. आशुतोष श्रीवास्तव, कविता पाराशर विद्याराम शर्मा, डा. अर्चना सिंह तोमर, दीक्षा ताम्रकार, प्रिया पवैया, आपरेटर आनन्द शर्मा मुख्य लिपिक वीर सिंह लोधी सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। शपथ के पूर्ण सभी को सेनेटाइज किया गया एवं मास्क वितरित किए गए।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!