पिछोर। गहोई समाज पिछोर ने गहोई भवन पर शनिवार सायं 4 बजे अखिल भारतीय गहोई वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश नारायण सांवला की आत्म शांति हेतु विनम्र श्रृद्धांजली सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में पुलवामा में शहीद हुए जवानों को याद कर उन्हें श्रृद्धांजली दी गई, बाद में गहोई वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश नारायण सांवला को पुष्पअर्पित कर विनम्र श्रृद्धांजली अर्पित की। कार्यक्रम में कार्यकारी अध्यक्ष महासभा भोगीलाल बिलैया, विनोद गुप्ता भौंती, गणेशीलाल बड़ैरिया, विश्वेश्वरशरण पंसारी, गहोई समाज अध्यक्ष संतोष चौधरी , बृजेश गुप्ता आचार्य ने स्वर्गवासी श्री सांवला के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुऐ उनके विचारों और पदचिन्हों पर चलने तथा जीवन में उनके कार्य एवं व्यवहार से सीख देने की बात कही गई। इस मौके पर मन्नूलाल गेड़ा, राजाराम निगोती, रमेश चौधरी, रमेश्र नौगरईया, रामकुमार निगोती, राजाराम पटवारी, कैलाश नारायण पहारिया, मनोज चौधरी, हेमन्त गेड़ा, कमलेश पंसारी, संतोष तीतविलाशी, नवयुवक मण्डल अध्यक्ष अनिल डेंगरे आदि समाज के दर्जनों समाजसेवी उपस्थित हुए।



