शिवपुरी। पिछोर थाना क्षेत्र के तहत पुलिस ने शमशान घाट के पास ग्राम मानपुर पर एक युवक को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस ने युवक के खिलाफ आम्र्स एक्ट का केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि शमशान घाट के पास एक युवक संदिग्ध घूम रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंची और बताए गए हुलिए के आधार पर युवक को रोककर जब जांच की तो उसके पास से 315 बोर का कट्टा व एक राउंड पुलिस ने बरामद किया। नाम पूछने पर युवक ने अपना नाम भरतसिंह पुत्र वृंदावन लोधी निवासी मानपुर का रहने वाला बताया। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर आम्र्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।






Be First to Comment