
शिवपुरी। पिछोर थाना क्षेत्र के तहत कॉलेज चौराहा पर एक ट्रेक्टर अनियंित्रत होकर बिजली के पोल से टकरा गया। बिजली कंपनी के उपेंद्र पुत्र राजेंद्र शर्मा कनिष्ठ यंत्री ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि कॉलेज चौराहा पर एक ट्रेक्टर के चालक ने बिजली के पोल में टक्कर मार दी है। सूचना पर वह मौके पर पहुंचे और टक्कर मारने वाले चालक का पता करने की कोशिश की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद थाने गए और मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने केस दर्ज दर्ज कर ट्रेक्टर चालक की तलाश शुरू कर दी है।






Be First to Comment