Press "Enter" to skip to content

पिछोर में एटीएम लूटने का प्रयास, गार्ड के जागने पर भागे बदमाश / Pichor News

शिवपुरी। पिछाेर थाना क्षेत्र से करीब 8 किलोमीटर दूर लगे एक एटीएम को बदमाशों ने लूटने का प्रयास किया। वह तो गनीमत रही कि गार्ड की आंख खुल गई जिस पर बदमाश भाग खड़े हुए। बदमाश अपने साथ में गैस कटर व अन्य सामान लेकर आए थे।

मिली जानकारी के अनुसार पिछोर के सेमरी गांव में भारतीय स्टेट बैंक की शाखा और एटीएम है। मंगलवार-बुधवार की रात बोलेरो से आठ से दस लोग उतरे और सीसीटीवी कैमरे की फुटे में बदमाश और गाड़ी को आते देखा जा रहा है। एक बदमाश ने आकर सीसीटीवी कैमरे पर स्प्रे कर दिया। उसके बाद कुछ भी फुटेज में दर्ज नहीं हुआ। बदमाशाों ने जैसे ही एटीएम तोडने की कोशिश की तो सुरक्षा गार्ड की नींद खुल गई और बदमाश मौके से भाग गए।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!