Press "Enter" to skip to content

रंजिश के चलते युवक की मारपीट / Pichhore News

पिछोर। पिछोर थाना क्षेत्र के ग्राम आगरा में पुराने विवाद के चलते तीन लोगों ने मिलकर एक युवक के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस की जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय फरियादी मुरानी पुत्र देवलाल लोधी निवासी ग्राम आगरा रविवार को शाम 6.30 बजे अपने घर के बाहर बैठा था। तभी पास में रहने वाले रामगोपाल, राजेंद्र और संतोष फरियादी के घर पहुंच गए। जहां किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के चलते तीनों लोगों ने मिलकर फरियादी के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। फरियादी ने रात को थाने पहुंचकर तीनों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!