
पिछोर। पिछोर थाना क्षेत्र के तहत खनियांधाना तिराहा पिछोर में बाइक में ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार की मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार केहरसिंह, निशा बाई व भागचंद्र बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। जैसे ही वह खनियांधााना तिराहे पर पहुंचे तो पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण की थी बाइक चालक केहरसिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। घटना के बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया व मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।






Be First to Comment