Press "Enter" to skip to content

देवेंद्र ने घर पर खाया जहरीला पदार्थ, मौत / Pichhore News

पिछोर। पिछोर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम कालीपहाड़ी भितरगंवा में एक युवक की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार देवेंद्र पुत्र सियाराम लोधी 26 वर्ष निवासी ग्राम कालीपहाड़ी भितरगंवा ने बीते रोज शाम के समय अपने ही घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। जब परिजनों ने युवक को देखा तो तुरंत उसे अस्पताल लेकर आए लेकिन हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे झांसी रैफर कर दिया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हाे गई। युवक ने जहरीला पदार्थ क्यों खाया इसका पता नहीं चल सका। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!