
पिछोर। पिछोर थाना क्षेत्र के मीरोदवी कॉलेज के आगे दिनारा-पिछोर रोड पर 26 जनवरी को शाम के समय एक वाहन के चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए बाइक सवार सरस उर्फ सरपंच पुत्र छक्की मेहतर निवासी ग्राम नाद में टक्कर मार दी। घटना में युवक की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि मीरादेवी कॉलेज के आगे दिनारा पिछोर रोड पर एक्सीडेंट हुआ है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक युवक की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।






Be First to Comment