शिवपुरी। खबर जल मंदिर रोड से आ रही है। यहां रहने वाले कपिल बाथम ने एसपी को आवेदन दिया है कि 28 जुलाई की दोपहर उसके फोन पे अकाउंट से अचानक रुपए कटना शुरू हो गए। जब उसे रुपए कट जाने का मैसेज आने लगा तो उसने फोन पे अकाउंट को लाॅगआउट कर दिया लेकिन जब तक आईडी लॉगआउट हुई तब तक खाते से 6 बार में 26 हजार से अधिक की राशि कट चुकी थी। मामले को लेकर कपिल ने एसपी को बताया कि गायब हुए रुपए किसी सुरेश कुमार गौने के अकाउंट में ट्रांसफर हुए हैं। युवक ने शिकायत कर मामले में कार्रवाई की मांग की है।






Be First to Comment