शिवपुरी। ममता जाटव निवासी ग्राम करसेना थाना सुभाषपुरा मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में अपनी फरियाद लेकर पहुंची ममता ने बताया कि 22 जनवरी को उसके पति राकेश जाटव की रामसेवक ने हत्या कर दी थी। मामले को लेकर सुभाषपुरा थाने में प्रकरण भी दर्ज कराया पति की मौत के बाद परिवार के सामने भूखे मरने की स्थिति निर्मित हो गई हैं। क्योंकि परिवार में कमाने वाला कोई सदस्य नहीं हैं इसलिए शासन कोटे से भरण पोषण के लिए व बच्चों की शिक्षा के लिए दस लाख रूपए की सहायता, प्रधानमंत्री आवास व शासकीय नौकरी दिलवाई जाए।
पति की मौत के बाद बिगड़ी आर्थिक स्थिति, बच्चों के भरण पोषण के लिए शासन से दिलार्ई जाए मदद / Shivpuri News




