Press "Enter" to skip to content

जान से मारने की धमकी पंडित प्रदीप मिश्रा को। केंद्रीय गृह मंत्री से मांगी सुरक्षा महाराष्ट्र के सांसद ने कथावाचक के लिए /#मध्यप्रदेश

सीहोर

पंडित प्रदीप मिश्रा को महाराष्ट्र के अमरावती में कथा के दौरान धमकी भरा पत्र मिला था।

कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा सीहोर वाले को जान से मारने और बदनाम करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। जिसे लेकर महाराष्ट्र के अमरावती की सांसद नवनीत रवि राणा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा था और पंडित मिश्रा के लिए सुरक्षा की मांग की थी।

दरअसल, दिसंबर 2023 में पंडित प्रदीप मिश्रा अमरावती में कथा करने गए थे। यहां उन्हें धमकी भरा पत्र मिला था। उन्होंने इसकी जानकारी अमरावती सांसद नवनीत रवि राणा को दी थी। 22 दिसंबर को सांसद ने गृहमंत्री अमित शाह को इस संबंध में पत्र लिखा। 10 फरवरी को शाह ने पत्र का जवाब दिया। जिसकी जानकारी मंगलवार को सामने आई है।

पंडित प्रदीप मिश्रा ने 16 से 20 दिसंबर 2023 तक महाराष्ट्र के अमरावती में शिव महापुराण कथा की थी।

सीहोर के एसपी मयंक अवस्थी का कहना है कि यह मामला महाराष्ट्र का है, लेकिन मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय से पंडित जी को पहले से ही सुरक्षा प्रदान की जा चुकी है।

सांसद के पत्र का केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 10 फरवरी को जवाब दिया।

सांसद के पत्र का केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 10 फरवरी को जवाब दिया।

पंडित प्रदीप मिश्रा अभी उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में कथा कर रहे हैं। इस कारण इस संबंध में उनसे बात नहीं हो पा रही है। हालांकि उनके समर्थकों ने धमकी भरे पत्र मिलने की पुष्टि की है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!