Press "Enter" to skip to content

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त मोर्चा में डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन भी उतरेगा मैदान में / Shivpuri News

4 अगस्त से संभाग मुख्यालयों पर दिया जाएगा धरना, मांगों के संदर्भ में सौंपेंगें ज्ञापन

शिवपुरी। शासन से अपनी मांगों को लेकर एक ओर जहां पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त मोर्चा के बैनर तले 22 जुलाई से आन्दोलन किया जा रहा है तो वहीं इस आन्दोलन में अब अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मध्यप्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन भी 4 अगस्त से मैदान में उतरेगा जहां 4 अगस्त को संभागीय मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर संभागायुक्त के नाम मांगों के संदर्भ में ज्ञापन सौंपा जाएगा।

यहां मध्यप्रदेश डिप्लोमा इंजीनियिर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष हरिबल्लभ वर्मा ने बताया कि पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त मोर्चा द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर 22 जुलाई से आंदोलन किया जा रहा है, जिसमें से अधिकतर मांगें अनार्थिक है, शासन के बेरुखीपन से सभी आंदोलनकारियों में भारी असंतोष है, मध्यप्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन भी इस आंदोलन का पूर्ण समर्थन करता है और प्रांताध्यक्ष राजेन्द्र सिंह भदौरिया के निर्देश पर मध्यप्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन द्वारा अपनी 3 प्रमुख मांगों को लेकर 4 अगस्त को संपूर्ण प्रदेश के संभाग मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर संभागायुक्त को मांगों के संदर्भ में ज्ञापन सौंपा जाएगा। इन न्यायोचित व अनार्थिक मांगों पर शासन द्वारा प्रभावी कार्यवाही न करने की स्थिति में मध्यप्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन को आंदोलन हेतु बाध्य होना पड़ेगा। मध्यप्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन के उपप्रांताध्यक्ष विजय खैमरिया, क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश सिंह रघुवंशी व जिलाध्यक्ष हरिवल्लभ वर्मा द्वारा ने समस्त एसोसिएशन के पदाधिकारी व सदस्यों से इस आन्दोलन में शामिल होने का आह्वान किया है।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!